Tuesday, October 20th, 2026

 उत्तर भारत के इन इलाकों में बारिश का अलर्ट, बढ़ेगा सर्दी का सितम

 नई दिल्ली 
 मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि फरवरी के शुरुआती दिनों मे दिल्ली और उत्तर भारत में बारिश हो सकती है।देश की राजधानी दिल्ली  समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में जमकर ठंड पड़ रही है। हालांकि साल के इस महीने में इतनी बारिश देखने को नहीं मिलती है। जनवरी में भी बारिश होने से ठंड का कहर बना रहा और अब फरवरी में भी बारिश होगी। जिससे न्यूनतम तापमान गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड बढ़ जाएगी।मैसम विभाग के मुताबिक एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ आज रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।

 जिसके बाद 1 और 2 फरवरी के दौरान पहाड़ों पर  बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना है। इसी के साथ बर्फ गिरने की बात भी कही जा रही है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ दो फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और 3 फरवरी से उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकता है। जिसके कारण तीन और पांच फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में मध्यम बारिश औऱ बर्फ के गिरने की संभावना है।बंगाल की खाड़ी से पश्चिमी विक्षोभ और निचले स्तर के दक्षिण-दक्षिण पर्वों से जुड़ी दक्षिणपूर्वी बातचीत के कारण, 4 फरवरी को अधिकतम तीव्रता के साथ 3 से 6 फरवरी के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और आसपास के मध्य भारत के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश / गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।मौसम की जानकारी देने वाले स्काई मेट के अनुसार जनवरी के तरह फरवरी का महीना भी बारिश के साथ ही शुरू होगा. जनवरी में भी दिल्ली और उत्तर भारत ने बारिश देखी थी औऱ फरवरी के शुरुआती दिनों में भी ऐसा देखने को मिलेगा।

कई मौसम अपडेट देने वाली प्रणालियों की माने तों 4 से 5 फरवरी कों दिल्ली में तेज बारिश देखी जा सकती है। बारिश के साथ यहां ओले भी गिर सकते हैं। बता दें कि बारिश के बाद निश्चित रूप से राजधानी के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।4 और 5 फरवरी के दौरान मध्य भारत से सटे और 6 फरवरी को पूर्वी भारत से सटे इलाकों में बारिश और गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार में अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को घना कोहरा छाया रहा।आज सुबह 5.30 बजे दर्ज की गई दृश्यता में बरेली, बहराइच, लखनऊ, सुल्तानपुर, गोरखपुर की दृश्यता 26 मीटर से कम थी; वाराणसी, पटना, भागलपुर, पूर्णिया, अगरतला में 50 मीटर से कम; दिल्ली के पालम और सफदरजंग में 500 मीटर से कम दूरी पर कुछ भी नहीं दिख रहा था।

 

#सर्दी का सितम

Source : Agency

पाठको की राय